1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rainfall Hailstorm Alert : यूपी में बेमौसम बरसात ने बढ़ाई ठंड, तेज हवा से गिरीं फसलें; ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

UP Rainfall Hailstorm Alert : यूपी में बेमौसम बरसात ने बढ़ाई ठंड, तेज हवा से गिरीं फसलें; ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट

UP Rainfall Update : यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बेमौसम बरसात ने एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, कई जिलों में खड़ी फसलें तेज हवा की वजह से गिर गयी हैं। वहीं, प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Rainfall Hailstorm Update : यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बेमौसम बरसात ने एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज हवा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है, कई जिलों में खड़ी फसलें तेज हवा की वजह से गिर गयी हैं। वहीं, प्रदेश के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

पढ़ें :- कुलगाम में CRPF चौकी पर हमले से पहले उमर निसार डार और LeT के कमांडर लतीफ भट ने कई जगहों पर की थी रेकी, CCTV फुटेज आया सामने

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के चार दर्जन से अधिक जिलों में रविवार को बरसात के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का भी पूर्वानुमान हैं। सोमवार से आसमान साफ होगा और धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बरसात के साथ तेज हवा भी चलेगी।

लखनऊ में गिरा पारा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में हवा की रफ्तार 40 किमी. प्रति घंटे के आसपास थी। दिन भर में दो मिमी के करीब बारिश रिकाॅर्ड हुई। दिन का तापमान शुक्रवार को 30.5 डिग्री था, जो शनिवार को लुढ़ककर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि बादलों के घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 12.1 के मुकाबले 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में बारिश की चेतवानी

पढ़ें :- यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी, अमेरिकी फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर माइकल फ्रीमैन का दावा

रविवार को राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व अन्य आस-पास के जिलों में बारिश के आसार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...