1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jaunpur Triple Murder Case : पिता और दो बेटों का वर्कशॉप में हथौड़े से कूच कर हत्या,परिवार में मचा कोहराम

Jaunpur Triple Murder Case : पिता और दो बेटों का वर्कशॉप में हथौड़े से कूच कर हत्या,परिवार में मचा कोहराम

यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर का ही एक शख्स नाश्ता लेकर वहां पहुंचा।

By santosh singh 
Updated Date

जौनपुर : यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है। पिता और दो बेटों की देर रात वर्कशॉप में ही हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब घर का ही एक शख्स नाश्ता लेकर वहां पहुंचा। वर्कशॉप में तीन लोगों की लाश पड़ी थी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई और परिजनों के आने से पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस पर परिजन भड़क गए और चक्काजाम कर दिया।

पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल

जौनपुर के जफराबाद थाना (Jafrabad Police Station) क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास चूड़ी पेरने का वर्कशॉप है। रविवार की रात लालजी (50) अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप पर ही काम के चक्कर में रुक गए।

रात हो जाने के कारण दोनों बेटों के साथ लालजी दुकान में ही आराम करने लगे। परिवार वालों को लगा कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वर्कशॉप में वे लोग रुक गए होंगे। सुबह एक रिश्तेदार नाश्ता लेकर लगाने के लिए वर्कशॉप पहुंचा तो देखा की कमरे में चारों तरफ खून बिखरा है। पिता सहित दोनों बेटों की लाश पड़ी हुई थी।

परिजनों में मचा कोहराम

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House) चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

कहां गया सीसीटीवी डीवीआर?

माैके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की गहनता से जांच कराई। वर्कशाॅप में हथाैड़ा भी मिला है। इसके साथ ही सीसीटीवी डीवीआर गायब था। एसपी ने आशंका जताई है कि हत्या किसी परिचित द्वारा ही किया गया है, क्योंकि डीवीआर (DVR) आलमारी का ताला खोलकर निकाली गई है। हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। शक के दायरे में जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...