1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : लखनऊ समेत पूरे यूपी में भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त

UP Weather : लखनऊ समेत पूरे यूपी में भीषण गर्मी, तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। आज सुबह से ही सूरज के तेवर तेज रहे हैं। 7 बजे से ही तेज धूप से भयानक गर्मी होने लगी थी। बुधवार का दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था गर्मी उतनी ही तेज होती जा रही थी। सुबह के 11बजे से ही इतनी गर्मी और उमस बढ़ से जीना दुश्वार हो गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। आज सुबह से ही सूरज के तेवर तेज रहे हैं। 7 बजे से ही तेज धूप से भयानक गर्मी होने लगी थी। बुधवार का दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा था गर्मी उतनी ही तेज होती जा रही थी। सुबह के 11बजे से ही इतनी गर्मी और उमस बढ़ से जीना दुश्वार हो गया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बता दें कि देश भर में इन दिनों नौतपा (Nautapa) चल रहा हैं। नौतपा (Nautapa) को देखते हुए ये गर्मी तो लाजमी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम में उठा पठक जारी रहेगी। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 29 से 31 मई में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की असकां जताई है। मंगलवार को गर्मी समान्य से थो ज्याद दर्ज किया गया था।

गर्मी को लेकर मौसम विज्ञान क्या कह रहा है ?

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र (Lucknow Meteorological Center) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Scientist Atul Kumar Singh) की उन्होंने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो तीन दिनों तक बूंदाबांदी और तेज हवा चलेगी। इसके अलावा वज्रपात होने के भी आसार हैं।

बता दें कि राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य जिलों एटा, आगरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बस्ती, कुशीनगर,मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडाएवं के आसपास के इलाकों में जून से ही मानसून आने की संभावना है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...