1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

UPPSC RO/ARO Recruitment : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया। इसके तहत समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 501 पदों पर भर्ती होगी और ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे। वहीं, आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

UPPSC RO/ARO Recruitment : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने RO/ARO भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया। इसके तहत समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 501 पदों पर भर्ती होगी और ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे। वहीं, आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर है।

पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में Correction और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 3 दिसंबर तक समय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश, जाति प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी मौजूद है। इसके साथ ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

इससे पहले 9 अक्टूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। जिसके लिए कुल 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे जो एक नया रिकॉर्ड था। अब 501 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों को एक और अवसर मिलेगा।

पढ़ें :- आज सपा 1000 मेधावी छात्राओं को बांटने वाली थी साइकिल, आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर चल गया बुलडोजर!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...