1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर यूपी विधानसभा में भी हंगामाः अनुपूरक बजट पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर यूपी विधानसभा में भी हंगामाः अनुपूरक बजट पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर विरोध और नारेबाजी की। सपा के सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामो के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर विरोध और नारेबाजी की। सपा के सदस्य विधानसभा में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामो के बीच ही अनुपूरक बजट पास कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य सदस्यों से प्रश्न पूछने की अपील की लेकिन किसी ने भी सवाल नहीं पूछा। इस दौरान सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच होती रही। सपा सदस्य जय भीम और बाबा साहेब का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगा रहे हैं।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने और अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है पर ये सरकार तानाशाही तरीके से चल रही है। यूपी विधानमंडल की कार्यवाही का आज चौथा दिन है।

 

पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...