Uric acid problem: कई लोग बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान रहते है। यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है जो प्यूरिन से भरपूर फूड्स के कारण शरीर में बढ़ने लगता है। यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर तो कर देती है,लेकिन इसकी जरुरत से अधिक होने पर इसके क्रिस्टल्स उंगलियों और पैरों के जोड़ों में जमने लगते हैं।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
ऐसे में हाई यूरिक से छुटकारा पाना डरुरी होता है। यूरिक एसिड के कारण होने वाली हाथ पैरों की सूजन से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घरेलू नुस्खों से यूरिक एसिड से छुटकारा पाया जा सकता है।
यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने पर हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है। पानी पीते रहें जिससे गंदा यूरिक शरीर से फ्लश होकर बाहर निकलता रहे। गंदे यूरिक को कम करने के लिए नींबू पानी पिया जा सकता है, लेकिन, ठंडे पानी से नींबू पानी बनाने के बजाय गर्म पानी से नींबू पानी बनाकर पिएं। इससे यूरिक एसिड कम होने में मदद मिलती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक यूरिक एसिड कम करने में भी हेल्प करती है। अदरक को हल्का काटकर या घिसकर पानी में डालें और इस पानी को पी लें।
यूरिक एसिड कम करने में हल्दी भी अच्छा असर दिखाती है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो खासतौर से अपना असर दिखाता है। हल्दी को सब्जी वगैरह में डाला जा सकता है या फिर हल्दी का पानी बनाकर पी सकते हैं।
पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करके यूरिक एसिड कम किया जा सकता है। सभी अनाज, सेब, अमरूद, ओट्स और दालें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।
रोजाना चेरीज खाने पर यूरिक एसिड तो कम होता ही है, साथ ही यूरिक एसिड के कारण होने वाली गाउट की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है। चेरीज में ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो गाउट से राहत दिलाते हैं।