HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. URMU सुल्तानपुर शाखा 42° तापमान में कर्मचारियों की समस्याओं से हुई रूबरू,समाधान कराने का दिया आश्वासन

URMU सुल्तानपुर शाखा 42° तापमान में कर्मचारियों की समस्याओं से हुई रूबरू,समाधान कराने का दिया आश्वासन

देश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जब कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है। बहुत जरूरी पड़ने पर ही निकलता है। वहीं आज 42° तापमान होने के बावजूद URMU सुल्तानपुर शाखा द्वारा सहायक मण्डल मंत्री सह शाखा मंत्री पंकज दुबे के नेतृत्व में अढ़नपुर से सुलतानपुर तक रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सभी स्टेशनों, आवासों एवं गेटों पर जाकर कर्मचारियों से भेंट-मुलाकात किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुल्तानपुर । देश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जब कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है। बहुत जरूरी पड़ने पर ही निकलता है। वहीं आज 42° तापमान होने के बावजूद URMU सुल्तानपुर शाखा द्वारा सहायक मण्डल मंत्री सह शाखा मंत्री पंकज दुबे के नेतृत्व में अढ़नपुर से सुलतानपुर तक रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सभी स्टेशनों, आवासों एवं गेटों पर जाकर कर्मचारियों से भेंट-मुलाकात किया। उनकी समस्याओं को सुन कर यथा संभव समाधान का प्रयास किया गया। कुछ समस्याओं का शाखामंत्री द्वारा तुरंत समाधान कराया गया। कुछ को इंफार्मल, नान पेमेंट, स्थाई वार्ता तंत्र एवं मंडल के अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान कराया जाएगा।

पढ़ें :- भाजपा सरकार झूठी योजनाओं से जनता को बरगलाने का काम करती है: अखिलेश यादव

यूनियन के समक्ष कर्मचारियों ने जर्जर आवास, पानी, शौचालय, गेटों पर सोलर बैट्री, APAR में कम नंबर दिए जाने, ट्यूशन फीस फार्म जमा करने में परेशान किया जाना, गेटों पर 8 घंटा ड्यूटी, डबल रेस्ट जैसे तमाम समस्याओं को बताया है।

पढ़ें :- उनको वो भाषा नहीं बोलनी चाहिए जो आज हमारे विरोधी लोग बोलते हैं...ओपी राजभर पर अनिल राजभर का पलटवार

शाखा मंत्री पंकज दुबे के साथ शाखा उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मौर्य, कुलदीप छोंकर, मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद यादव, यूथविंग के शाखा मंत्री मुकेश कुमार, अध्यक्ष दिलराज मीना, मिडिया सचिव मनीष कुमार, डेलीगेट लव शर्मा, श्यामसुंदर, शिवकुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...