1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमेरिका रोक सकता है रूसी तेल, हरदीप पुरी, बोले-हम वैकल्पिक स्रोतों से अपनी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम

अमेरिका रोक सकता है रूसी तेल, हरदीप पुरी, बोले-हम वैकल्पिक स्रोतों से अपनी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) रूस पर भारी टैरिफ लगाने की बार-बार धमकी दे रहा है। इससे कई देशों में तेल की आपूर्ति को चिंता बढ़ गई है, लेकिन भारत इससे चिंतित नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri)  ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपट लेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) रूस पर भारी टैरिफ लगाने की बार-बार धमकी दे रहा है। इससे कई देशों में तेल की आपूर्ति को चिंता बढ़ गई है, लेकिन भारत इससे चिंतित नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri)  ने कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपट लेंगे। अमेरिका की ओर से रूस और उसके साथ व्यापारिक साझेदारी रखने वाले देशों को लगातार टैरिफ की धमकियां दी जा रही हैं।

पढ़ें :- 'सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी '3 इडियट्स' फिल्म...' एक्टर आमिर खान का बड़ा बयान, सामाजिक कार्यकर्ता की सेहत को लेकर जतायी चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध को 50 दिन में रोकने के लिए कहा था और न रोकने पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। अगले दिन नाटो ने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ की चेतावनी दी और उनके निशाने पर खासतौर पर भारत, ब्राजील और चीन है। रूसी तेल का सबसे बड़े खरीदार भारत की ओर से बड़ा बयान जारी किया गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri) ने गुरुवार को कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो हम उससे निपट लेंगे। पुरी ने कहा कि रूसी आयात पर प्रतिबंध लगने पर भी भारत के पास तेल आयात के कई रास्ते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस पर टैरिफ प्रतिबंधों के कारण आपूर्ति प्रभावित होती भी है, तो भारत वैकल्पिक स्रोतों (Alternative Sources) से अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- Rohit Sharma Retirement : रोहित शर्मा के लिए लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी इंटरनेशनल मैच! हिटमैन के संन्यास की अटकलें तेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...