1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Presidential Election : डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा एलान, राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहले करेंगे ये दो काम

US Presidential Election : डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा एलान, राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहले करेंगे ये दो काम

US Presidential Election : अमेरिका में नवंबर 2024 में अमेरिक राष्ट्रपति चुनाव में होने वाला है। इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) संभावित रूप से आमने-सामने हैं। हालांकि, चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान कर दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

US Presidential Election : अमेरिका में नवंबर 2024 में अमेरिक राष्ट्रपति चुनाव में होने वाला है। इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) संभावित रूप से आमने-सामने हैं। हालांकि, चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान कर दिया है।

पढ़ें :- Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म ने बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पछाड़ा, 700 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बताया कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो सबसे पहले अमेरिकी सीमाओं को सील करेंगे। इसके साथ ही छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल हिंसा मामले में फंसाए गए लोगों को जेल से बाहर निकालेंगे।

बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप अमेरिकी सीमाओं को सील करने की बात करते रहे हैं। साल 2016 में राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने से पहले से ही ट्रंप के एजेंडे में अवैध शरणार्थियों का मुद्दा शीर्ष पर रहा है। वहीं, तीन नवंबर 2020 को राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के बाद उनके समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाया था।

इसके बाद अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में ट्रंप के समर्थकों ने हिंसा की थी। इस मामले में 1100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही राजद्रोह का भी केस दर्ज हुआ था।

पढ़ें :- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर गिरी क्रेन से टकराई ट्रेन, सड़क पर गिरा भारी मलबा; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...