Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रात के बचे बासी चावल को ऐसे करें इस्तेमाल, सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं पकौड़ी

रात के बचे बासी चावल को ऐसे करें इस्तेमाल, सुबह ब्रेकफास्ट में ऐसे बनाएं पकौड़ी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरोंं में कभी न कभी थोड़ा बहुत चावल बच ही जाता है। रात के बचे चावल को आप फेंकने की  बजाय टेस्टी  नाश्ता तैयार कर सकती  है। आज हम आपको रात के बचे बासी चावल की  पकौड़ी  बनाने का  तरीका  बताने जा रहे है। जिससे  आपका चावल का  बेहतरीन इस्तेमाल भी हो जाएगा और सुबह का टेस्टी नाश्ता भी  तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानते  हैं चावल की पकौड़ी  बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पकोड़े बनाने के लिए सामग्री-

2 कप बचा हुआ पका चावल
1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/4 कप कटा हुआ पालक
1/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
तलने के लिए तेल

पकोड़े बनाने का तरीका-

सबसे पहले बड़े कटोरे में, चावल, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, पालक, बेसन, जीरा, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। मिश्रण इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह अपना आकार बनाए रख सके।
अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें। मिश्रण के चम्मच भरकर गर्म तेल में डालें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।

पकोड़ों को पेपर टॉवल पर निकालें और अतिरिक्त तेल सोखने दें। पुदीना की चटनी या केचप के साथ गर्मागर्म परोसें।
आप पकोड़े तलना नहीं चाहते हैं, तो उन्हें शैलो फ्राई, एयर फ्राई या ओवन में बेक करके भी तैयार कर सकते हैं।

Advertisement