1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश स्थापना दिवसः सीएम योगी बोले-सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवसः सीएम योगी बोले-सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में सारी खूबियां होने के बावजूद पहचान का संकट था। पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने कहा था कि हर राज्य का स्थापना दिवस होता है। यूपी का भी मनाया जाना चाहिए। 24 जनवरी 2018 को प्रदेश का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। आज हम सातवां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके साथ ही कहा, प्रदेश का स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि, 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश ने अपना पहला स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया। आज हम सातवें स्थापना दिवस से जुड़ रहे हैं। सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सप्तपुरी में से एक अयोध्या धाम में भगवान राम 500 वर्षों के बाद स्वयं विराजमान हुए हैं।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में सारी खूबियां होने के बावजूद पहचान का संकट था। पूर्व राज्यपाल रामनाईक ने कहा था कि हर राज्य का स्थापना दिवस होता है। यूपी का भी मनाया जाना चाहिए। 24 जनवरी 2018 को प्रदेश का पहला स्थापना दिवस मनाया गया। आज हम सातवां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसके साथ ही कहा, प्रदेश का स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का माध्यम बन गया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...