1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Raashi Khanna के साथ वाणी कपूर ने शेयर की फनी तस्वीर, फैंस ने दिये गजब रिएक्शन

Raashi Khanna के साथ वाणी कपूर ने शेयर की फनी तस्वीर, फैंस ने दिये गजब रिएक्शन

बालीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ अपनी दोस्त राशि खन्ना ने मजेदार तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके मेकअप ट्यूटोरियल की झलक दिखाई गई। राशि ने इंस्टाग्राम पर वाणी के साथ वैनिटी से दो मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीरों में राशि पेस्टल पिंक स्वेटर और छोटी चेकर्ड स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : बालीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ अपनी दोस्त राशि खन्ना (Raashi Khanna) ने मजेदार तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके मेकअप ट्यूटोरियल की झलक दिखाई गई। राशि ने इंस्टाग्राम पर वाणी के साथ वैनिटी से दो मिरर सेल्फी शेयर की। तस्वीरों में राशि पेस्टल पिंक स्वेटर और छोटी चेकर्ड स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा

वाणी (Vaani Kapoor) एक ऊंची कुर्सी पर बैठी हैं और उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों कैमरे के लिए खुलकर पोज दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह तब होता है जब आप मेकअप ट्यूटोरियल को दोस्ती और कैमरे के साथ मिलाते हैं।


उन्होंने पोस्ट को फिल्म दोस्ताना में विशाल और शेखर द्वारा गाए गए ट्रैक जाने क्यों का म्यूजिक दिया। राशि की अगली फिल्म अरनमनई 4, योद्धा और मेथावी पाइपलाइन में हैं। दूसरी ओर, वाणी, जिन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर-स्टारर शमशेरा में देखा गया था, उनकी झोली में रेड 2 और मंडला मर्डर्स हैं। बता दें कि राशि रुद्र, फर्जी, ऑक्सीजन, मद्रास कैफे और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी है। देश भर में आज उनकी जबदस्त फैन फालोईग भी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...