1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में निकली वेकेंसी, उम्मीदवारों को 40 हजार से लेकर एक लाख 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में निकली वेकेंसी, उम्मीदवारों को 40 हजार से लेकर एक लाख 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में वेकेंसी निकली हैं. यदि आपके पास भी इससे संबंधित योग्‍यता है, तो आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां पर असिस्‍टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकली हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में वेकेंसी निकली हैं. यदि आपके पास भी इससे संबंधित योग्‍यता है, तो आप भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां पर असिस्‍टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां निकली हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40 हजार से लेकर एक लाख 40 हजार तक सैलरी मिलेगी.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 20 जनवरी 2024
  • आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 09 फरवरी 2024
  • आवेदन शुल्‍क भी इसी तिथि तक जमा किया जा सकता है.

वेतनमान

IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में कुल 28 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस पद का नाम है असिस्‍टेंट मैनेजर सिविल. इन पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवार को 40 हजार से लेकर एक लाख 40 हजार तक की सैलरी मिलेगी.

आवश्यक योग्यता 

IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स‍िविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार का किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्थान से 75 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल होनी चाहिए.

ऐसे करें आवेदन 

IRCON इंटरेशनल लिमिटेड में निकले इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.ircon.org पर विजिट करना होगा, जहां पर IRCON recruitment 2024 के लिंक पर क्‍लिक करना होगा. इसके बाद ‘HR & Career’ section >> ‘Regular Employment’ पर जाकर एप्लिकेशन सबमिट कर दें.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...