Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

Vaibhav Sooryavanshi : इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India’s T20I squad for England and Ireland tours : बीसीसीआई ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए टीम इंडिया की T20I टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा,2026 एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान किया है।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

BCCI ने जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान किया है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को क्रमशः कप्तान और उप-कप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं। टीम का ऐलान करते हुए चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा कि हार्दिक की बात करें तो वह अभी वनडे टीम का हिस्सा हैं। सूर्यकुमार के मामले में, कुछ तो उनकी फ़ॉर्म और कुछ यह बात कि हम आगे किस तरह बढ़ना चाहते हैं, ये वजहें हैं। श्रेयस अपनी बल्लेबाज़ी और लीडरशिप के दम पर निश्चित रूप से इसके हकदार हैं।

अगरकर ने आगे कहा कि प्रिंस यादव का घरेलू प्रदर्शन शानदार रहा है। वे दबाव में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। वैभव के प्रदर्शन ने हमें लगभग उसे चुनने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी सूर्या से बातचीत हुई। मैं इस प्रक्रिया का पालन करता हूँ।

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मो. सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी
Advertisement