1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, शुभमन गिल का रिकॉर्ड धवस्त कर हासिल किया नंबर 1 का ताज

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, शुभमन गिल का रिकॉर्ड धवस्त कर हासिल किया नंबर 1 का ताज

भारत की अंडर-19 टीम (Under-19 Team) इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। हाल ही में संपन्न पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज (Youth ODI Series) में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 टीम (Under-19 Team) इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। हाल ही में संपन्न पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज (Youth ODI Series) में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। भारत ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम की, लेकिन इस सीरीज का सबसे बड़ा सितारा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)  साबित हुए, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अंडर-19 क्रिकेट (Under-19 Cricket) में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

पढ़ें :- इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से रौंदकर जीती ट्राई सीरीज

वैभव ने सीरीज के पांच मैचों में कुल 355 रन बनाए। उन्होंने यह रन 71.00 की औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जो इस स्तर पर बेहद असाधारण माना जाता है। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज में भारत की ओर से एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के मौजूदा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम था, जिन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के ही खिलाफ 351 रन बनाए थे। अब वैभव ने उन्हें पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू हैं, जिन्होंने 2002 में 291 रन बनाए थे।

यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (एक सीरीज में)

पढ़ें :- Video-फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ये हैं सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल, हॉट लुक से गिराई बिजली

355 – वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025

351 – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017

291 – अंबाती रायुडू बनाम इंग्लैंड, 2002

244 – आदित्य श्रीकांत बनाम इंग्लैंड, 2005

52 गेंदों में ठोका था तूफानी शतक

पढ़ें :- मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने फेल हुए इंगलिश बल्लेबाज,न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 253 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

चौथे वनडे में वैभव ने सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़कर यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया। यही नहीं, उन्होंने इसी सीरीज में 20 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया, जो यूथ क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है।

आईपीएल 2025 में भी किया था धमाका

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने 7 मैचों में 255 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। उस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला था।

अगला लक्ष्य यूथ टेस्ट सीरीज

अब वैभव की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनसे बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य मजबूत हाथों में है। यदि वह इसी तरह निरंतरता से खेलते रहे, तो जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में भी देखा जा सकता है।

 

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप मैच में अमेरिका ने किया कमाल, दो मैच खेलकर ही नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...