1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vaishakh Kalashtami 2025: वैशाख की कालाष्टमी पर होती है काल भैरव की पूजा, जानें सही तिथि और मुहूर्त

Vaishakh Kalashtami 2025: वैशाख की कालाष्टमी पर होती है काल भैरव की पूजा, जानें सही तिथि और मुहूर्त

हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी  मनाई जाती है। जीवन में संकटों और बाधाओं से मुक्ति पाने लिए भक्तगण भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vaishakh Kalashtami 2025 : हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी  मनाई जाती है। जीवन में संकटों और बाधाओं से मुक्ति पाने लिए भक्तगण भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा करते है। पौराणिक मान्यता कि भगवान भैरव के मंदिर में पूजा अर्चना करने से समस्त मनोकामनएं पूरी हो जाती है।  आइसे जानते है वैशाख माह में पड़ने वाली कालाष्टमी का व्रत किस तारीख को पड़ेगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

कालाष्टमी कब है? 
हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल में आने वाली कालाष्टमी तिथि की शुरुआत 20 अप्रैल रात 7 बजकर 1 मिनट पर होगी और समापन 21 अप्रैल को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर। उदयातिथि के अनुसार वैशाख माह की कालाष्टमी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी।

भगवान भैरव पूजा मंत्र –
ॐ काल भैरवाय नमः..
ॐ क्रीं क्रीं कालभैरवाय फट..
ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नमः..

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...