1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संगठित हो वैश्य समाज, देश व प्रदेश के विकास में निभाए भूमिका –सुधाकर जायसवाल

संगठित हो वैश्य समाज, देश व प्रदेश के विकास में निभाए भूमिका –सुधाकर जायसवाल

संगठित हो वैश्य समाज, देश व प्रदेश के विकास में निभाए भूमिका – सुधाकर जायसवाल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक अहम बैठक रविवार की शाम को कोल्हुई नगर में स्थित श्रीराम जायसवाल के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के ज़िला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने की, जबकि संचालन ज़िला उपाध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने किया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बैठक में समाज को संगठित कर संगठन को ज़िले में और अधिक मजबूत बनाने तथा वैश्य समाज के लोगों को इससे जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सुधाकर जायसवाल ने कहा, “हम सभी वैश्य हैं और हमें एकजुट होकर समाज, प्रदेश और देश के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठित समाज ही अपने हक और सम्मान की रक्षा कर सकता है और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है।”

बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गा मद्धेशिया, रतन गुप्ता, अभिषेक रौनियार, तामेश्वर जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, शिवराम जायसवाल, अमरनाथ जयसवाल, पीयूष कुमार कसौधन, बैजनाथ जायसवाल, प्रिंस कसौधन, उदय कुमार रौनियार, सतीश जायसवाल, गुड्डू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा और आगामी सामाजिक व रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...