1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Valley of Flowers : सैलानियों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी , धरती के स्वर्ग पर पहुंचने के लिए करना होगा ये काम 

Valley of Flowers : सैलानियों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी , धरती के स्वर्ग पर पहुंचने के लिए करना होगा ये काम 

उत्तराखंड के चमोली जिले में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, धरती का स्वर्ग कही जाने वाली फूलों की घाटी को रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Valley of Flowers :  उत्तराखंड के चमोली जिले में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, धरती का स्वर्ग कही जाने वाली फूलों की घाटी को रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।  घाटी में पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक इस मनमोहक घाटी का दीदार करने पहुंचे, जिनका वन विभाग ने मुख्यद्वार पर स्वागत किया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी कहे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यान के लिए घांघरिया से 83 पर्यटकों के पहले दल को परमिट जारी कर विधिवत अनुमति दी गई। फूलों की घाटी बद्रीनाथ धाम के पास है।

पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- प्रमोद तिवारी ने संसद में कहा था कि 'हम राम के पुजारी हैं और BJP के लोग राम के व्यापारी हैं'

हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। घाटी में तरह-तरह की अनेक प्रजाति की वनस्पतियां और रंग-बिरंगे फूल उगते हैं जिनकी निराली छटा देखते ही बनती है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 500 से अधिक देसी-विदेशी फूल खिलते हैं। इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक तक सैलानी यहां पहुंचते हैं।

ये फूल घाटी अपनी मनमोहक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है और इस साल पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा भी जोड़ी गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन भी  फूलों की घाटी की बुकिंग कर सकते हैं। यहां आने के लिए आपको चाराधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा।ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी मिलती है।

पढ़ें :- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का किया गठन, पूर्व IAS नितिन रमेश गोकर्ण बने अध्यक्ष
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...