1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Vamshi Krishna: बचपन से था क्रिकेट खेलने का शौक, अब एक ओवर में छह छक्के मारकर वा​मशी कृष्णा ने रचा इतिहास

Vamshi Krishna: बचपन से था क्रिकेट खेलने का शौक, अब एक ओवर में छह छक्के मारकर वा​मशी कृष्णा ने रचा इतिहास

वामसी कृष्णा की तूफानी बल्लेबाजी की हर कोई मुरीद हो गया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। ऐसा करने वाले वामशी कृष्णा चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ ने ये कारनामा किया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vamshi Krishna: अकर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने तूफानी पारी खेली। उनकी तूफानी पानी ने क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम दर्ज कर दिया। दरआल, उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर ये इतिहास रचा। इसी के साथ वह रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ के क्लब में वामशी शामिल हो गए।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम

32 वर्षीय वामसी कृष्णा की तूफानी बल्लेबाजी की हर कोई मुरीद हो गया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। ऐसा करने वाले वामशी कृष्णा चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रवि शास्त्री, युवराज सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ ने ये कारनामा किया था।

बचपन से ही था क्रिकेट ​खेलने का शौक
बता दें कि, वामसी कृष्णा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उनका जन्म 25 दिसंबर 1991 को आंध्र प्रदेश के चिमाकुर्थी में हुआ था। छोटी उम्र से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्हें साल 2012 में डेब्यू का मौका मिला। अब तक वह इस फॉर्मेट में 11 मैच खेल चुके हैं। इनकी 15 पारियों में उन्होंने 267 रन बनाए हैं। वहीं, चार लिस्ट ए मुकाबलों में वामसी ने 17 रन बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कर रहे डेब्यू का इंतजार
बता दें कि, अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे खिलाड़ी ने बुधवार को रेलवे के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में शानदार शतक ठोक दिया। उन्होंने एक दमनदीप सिंह के एक ओवर में छह छक्क जड़कर रिकॉर्ड बना लिया। रेलवे के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वामसी ने 64 गेंदों में 110 रन की धुआंधार पारी खेली।

एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बने चौथे खिलाड़ी
बता दें कि, वामशी कृष्णा एक ओवर में छह छक्के मारने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) के क्लब में शामिल हो गए हैं। बता दें कि, 10 अगस्त 1985 को रवि शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मुकाबले में ये कारनामा किया था। उन्होंने तिलक राज को निशाना बनाते हुए एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वहीं, युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ छह छक्के मारे थे। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रचा था। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने यूपी के शिवा सिंह के खिलाफ एक ओवर में सात छक्के ठोके थे। इस ओवर में एक नो बॉल भी फेंकी गई थी जिस पर गायकवाड़ ने बेरहमी से छक्का ठोक दिया था।

पढ़ें :- Video Viral : ब्रिटेन के शाही जोड़े ने गली क्रिकेट, कुल्हड़ चाय व भारतीय संस्कृति के रंगों का लिया आनंद, प्रिंस विलियम को लड़की ने किया क्लीन बोल्ड

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...