1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : राहु से बचाएं रसोईघर की खुशियां , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

Vastu Tips : राहु से बचाएं रसोईघर की खुशियां , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

 रसोईघर हर परिवार के खुशियों की चाबी है। घर में कलह किचकिच को दूर रखने के लिए रसोई घर को सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहना चाहिए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips :  रसोईघर हर परिवार के खुशियों की चाबी है। घर में कलह किचकिच को दूर रखने के लिए रसोई घर को सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहना चाहिए। इस जगह से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि रसोई घर की दिशा ठीक नहीं होती है तो इसका दुष्प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है।
परिवार में कलह का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्यों को कार्यो में सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में दैनिक उपयोग में काम आने वाली वस्तुओं में तवा और कढ़ाई का कनेक्शन राहु से है। आइये जानते है तवा और कढ़ाई के प्रयोग करने नियमों के बारे में।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

1.  रसोईघर में तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।इसका आपकी सफलता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
2.  तवा और कढ़ाई का इस्तेमाल करने के बाद उसे साफ करें। गंदे तवा और कढ़ाई पर कभी खाना न पकाएं।
3. जब आप तवा या फिर कढ़ाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे गरम करने के बाद उसमें थोड़ा नमक जरूर डालें।
4. जब तवा या फिर कढ़ाई में खाना बन जाए, तो उसे चूल्हे से उतार देना चाहिए।
5.  तवा और कढ़ाई को साफ करने के लिए नुकीली चीजों का प्रयोग न करें।
6. गर्म कढ़ाई और तवा पर कभी पानी नहीं डालना चाहिए। इससे निकलने वाला भाप आपके जीवन में कई सारी परेशानियां लेकर आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...