1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Vedanta Group Anil Agarwal : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का निधन, लिखा भावुक संदेश

Vedanta Group Anil Agarwal : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का निधन, लिखा भावुक संदेश

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का स्वर्गवास हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vedanta Group Anil Agarwal :  वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां का स्वर्गवास हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। अनिल अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है, ‘आज, हमारी मां हमें छोड़कर मोक्ष यात्रा पर निकल गई। मां के बिना मैं अधूरा महसूस करूंगा। उनकी कमी जीवन में किसी तरह पूरी नहीं की जा सकेगी।’इससे पहले अनिल ने 24 सितंबर को एक्स पर अपनी मां के कुशल होने की जानकारी दी थी।

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

 अस्पताल में थीं भर्ती
अनिल अग्रवाल की मां की उम्र करीब 90 साल से ज्यादा थी। वह कई दिनों से बीमार थीं। करीब दो हफ्ते पहले अनिल अग्रवाल ने अपनी मां की स्थिति के बारे में एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने मां को फाइटर बताया था। उन्होंने लिखा कि उनकी मां एक फाइटर हैं और उनसे स्ट्रॉन्ग उन्होंने किसी को नहीं देखा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...