सुलतानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत (MP-MLA Court) में पेशी के लिए आने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर उनके काफिले की कई गाड़ियों के आपस में टकराने की सूचना है। बताया जा रहा है कि काफिले में पीछे से टक्कर लगने के बाद कई गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ (Convoy Collided) गईं। इस दुर्घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना मिली है।
पढ़ें :- आजम खान को हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंची कोर्ट, ED की FIR में पूछताछ की तैयारी
आपस में ही करीब 5 गाड़ियां टकराई हैं जिनमें एंबुलेस भी शामिल थी।
सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है राहुल गांधी जी भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। https://t.co/CnjRroGvj8
— MANISH YADAV लालू (@ManishPDA) October 26, 2026
पढ़ें :- अमित शाह पर टिप्पणी मामले में साक्ष्य के अभाव में राहुल गांधी बरी, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला,कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अदालत में पेशी के लिए आ रहे थे, इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर माइलस्टोन 90 के पास 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। यह दुर्घटना हलियापुर थानाक्षेत्र (Haliyapur Police Station Area) के अंर्तगत हुआ है।