Venus Transit 2026 : वैभव, प्रेम और आकर्षण के कारक देवता शुक्र देव की चाल बदलने वाली है। शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर 8 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय कर्क राशि में देवताओं के गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में गुरु और शुक्र का यह मिलन बेहद दुर्लभ और शुभ संयोग बनाने जा रहा है। आइए जानते हैं इस गोचर का सभी राशियों पर क्या असर पड़ सकता है।
पढ़ें :- Venus Transit 2026 : ऐश्वर्य के देवता शुक्र का तुला राशि में गोचर 2 सितंबर को , कई राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है
शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर प्रेम संबंधों पर पड़ेगा। कर्क राशि भावनाओं की राशि मानी जाती है, इसलिए इस दौरान रिश्तों में गहराई और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के मौके मिलेंगे और रिश्तों में मिठास आएगी।
शुक्र के प्रभाव से इस दौरान लोगों का झुकाव आरामदायक और लग्जरी जीवनशैली की तरफ ज्यादा रहेगा। घर की सजावट, नए कपड़े, गहने और अन्य सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। साथ ही लोग घूमने-फिरने, अच्छा खाने और मनोरंजन से जुड़ी चीजों में ज्यादा दिलचस्पी लेंगे।