1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2026: 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र, इन राशियों की खुलेगी सोई किस्मत

Shukra Gochar 2026: 11 सितंबर को राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र, इन राशियों की खुलेगी सोई किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में राहु और शुक्र की युति (एक ही भाव में साथ बैठना) को एक अत्यंत प्रभावशाली और जटिल संयोग माना जाता है। शुक्र को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है, जबकि राहु भ्रम, अत्यधिक इच्छाओं, जुनून और विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Nakshatra Parivartan 2026 :  ज्योतिष शास्त्र में राहु और शुक्र की युति (एक ही भाव में साथ बैठना) को एक अत्यंत प्रभावशाली और जटिल संयोग माना जाता है। शुक्र को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है, जबकि राहु भ्रम, अत्यधिक इच्छाओं, जुनून और विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है। राहु शुक्र की ऊर्जा को बढ़ा देता है, जिससे व्यक्ति को अचानक बड़ा धन लाभ, आलीशान वाहन, आभूषण और सुख-सुविधाएं मिलती हैं

पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 :  ऐश्वर्य के देवता शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर गए, इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम

11 सितंबर 2026 को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र देव चित्रा नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में स्वाति नक्षत्र को स्वतंत्रता, संतुलन और व्यावसाय का प्रतीक माना जाता है।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र देव ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए भी शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि
आर्थिक लाभ: अचानक धन लाभ या नए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी रचनात्मक क्षमता और संवाद शैली की सराहना होगी ।

तुला राशि 
स्वाति नक्षत्र तुला राशि के अंतर्गत ही आता है और शुक्र स्वयं तुला राशि के स्वामी हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 :  जून में इस तारीख से बदलेगी शुक्र की चाल, रिश्तों में आएगी मिठास

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...