1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम से दिग्गज की छुट्टी! वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में नए चेहरों को मौका

डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम से दिग्गज की छुट्टी! वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में नए चेहरों को मौका

WI vs AUS 1st Test: डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम आज (25 जून) से अगले चक्र के अभियान की शुरुआत करने जा रही है। टीम अपना पहला मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं, पहले से कुछ घंटे पहले दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

WI vs AUS 1st Test: डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम आज (25 जून) से अगले चक्र के अभियान की शुरुआत करने जा रही है। टीम अपना पहला मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं, पहले से कुछ घंटे पहले दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI से मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि स्टीव स्मिथ चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेलेंगे। लाबुशेन को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर होना पड़ा है। उस्मान ख्वाजा के साथ सैम कोंस्टास पारी का शुरुआत करेंगे। वहीं, कैमरून ग्रीन एक बार फिर नंबर तीन पर खेलते हुए दिखेंगे। नंबर 4 पर जोश इंगलिस बैटिंग करेंगे। फिर ट्रैविस हेड और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बल्लेबाजी करने उतरेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण में पैट कमिंस ने अपने साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड मोर्चा संभालेंगे। वहीं, स्पिन गेंदबाजी विकल्प में नाथन लियोन को मौका दिया गया है।

केंसिंग्टन ओवल टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...