1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VHT Semi Final 2: आज दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ और महाराष्ट्र की भिड़ंत; जीतने वाली टीम कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी फाइनल

VHT Semi Final 2: आज दूसरे सेमीफाइनल में विदर्भ और महाराष्ट्र की भिड़ंत; जीतने वाली टीम कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी फाइनल

VHT Semi Final 2: विजय हजारे ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अब अपने अतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया है। आज विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच इस सीजन का दूसरा सेमी-फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। आइये जानते हैं कि विदर्भ बनाम महाराष्ट्र, दूसरा सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेला जाना है-

By Abhimanyu 
Updated Date

Vidarbha vs Maharashtra VHT Semi Final 2: विजय हजारे ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अब अपने अतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया है। आज विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच इस सीजन का दूसरा सेमी-फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। आइये जानते हैं कि विदर्भ बनाम महाराष्ट्र, दूसरा सेमी-फाइनल मैच कब और कहां खेला जाना है-

पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल

विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमी-फाइनल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 16 जनवरी दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में विदर्भ की कप्तानी करुण नायर के हाथों में होगी, जबकि महाराष्ट्र टीम की कमान रुतुराज गायकवाड संभालते नजर आएंगे। बता दें कि क्वार्टर फाइनल-2 में विदर्भ ने राजस्थान को 9 विकेट से हराकर सेमी-फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, महाराष्ट्र की टीम ने क्वार्टर फाइनल-3 में पंजाब की टीम को हराया था।

फाइनल में कर्नाटक ने पक्की की जगह

इससे पहले बुधवार को हरियाणा और कर्नाटक के बीच इस सीजन का पहला सेमी-फाइनल मैच खेला गया था। जिसमें कर्नाटक की टीम ने हरियाणा को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। अब दूसरे सेमी-फाइनल में विदर्भ और महाराष्ट्र में से जो टीम जीतेगी, उसका सामना कर्नाटक से फाइनल में होगा। फाइनल मैच कोटाम्बी स्टेडियम में 18 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...