Ayodhya 10th Deepotsav Update : भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है। इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार दीपोत्सव का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे। वह पहली बार अयोध्या दौरे पर पहुंचने वाले हैं।
पढ़ें :- दीपोत्सव के बाद बचा तेल ले जा रही गरीब महिलाओं-लड़कियों और बच्चों पर बरसायी बेंत, अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या में इस बार 7 नवंबर 2026 को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने वाला है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहली बार अयोध्या का दौरा करने वाले हैं और वह राम मंदिर में पहला दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस वर्ष उपराष्ट्रपतिमहर्षि वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे और भगवान श्रीराम तथा माता सीता का राजतिलक करेंगे एवं आरती उतारेंगे।
बताया जा रहा है कि दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित होंगे, जबकि पूरी रामनगरी को 33 लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर 3 लाख अतिरिक्त दीप जलेंगे। अयोध्या के 241 मठ-मंदिरों और पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में भी दीपोत्सव की भव्य छटा दिखेगी।
गुप्तारघाट भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के पहली बार यहां दीप प्रज्वलित करने की संभावना हैं। राम की पैड़ी पर लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और 100 से अधिक कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां होंगी। बताया जा रहा है कि भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूप पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से राम की पैड़ी पहुंचेंगे।