Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. VIDEO : गाड़ी पर बैठे शख्स सड़क पर खुले आम खंजर से हत्या, नांदेड का वीडियो आया सामने

VIDEO : गाड़ी पर बैठे शख्स सड़क पर खुले आम खंजर से हत्या, नांदेड का वीडियो आया सामने

By santosh singh 
Updated Date

नांदेड, महाराष्ट्र: नांदेड शहर में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है। एक और हत्या की घटना सामने आई है। जहां पर खुलेआम सड़क पर एक शख्स की खंजर से हत्या कर दी गई। नांदेड के गणेश नगर वाई पॉइंट परिसर (Ganesh Nagar Y Point Complex) में ये हत्या हुई। इस मर्डर का सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

वीडियो में देख सकते है की एक शख्स अपनी बाइक पर बैठा होता है और किसी से बात कर रहा होता है, इसी दौरान दो शख्स आते और एक बड़े से खंजर से उसकी पीठ पर वार करना शुरू कर देते है, इसके बाद बाइक सवार भागने की कोशिश करता है, लेकिन वह बच नहीं पाता। इस घटना के बाद शहर में दहशत फ़ैल गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ अन्नाभाऊ साठे चौक परिसर के खोबरागड़े नगर-2 के निवासी 42 साल का अमोल भुजबले उर्फ ​​एमजे बुधवार सुबह करीब 7 बजे गणेशनगर रोड पर अपनी बाइक से जा रहा था। इस दौरान गणेशनगर के पास उसने अपनी बाइक दूकान के सामने रोकी। इसी दौरान दो लोग पीछे से दौड़ते हुए पहुंचे और उसकी पीठ पर खंजर से वार करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। शख्स खून से लतपथ वही पर गिर गया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक सूरज गुरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार नायक, थानेदार उदय खांडेराय और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की आरोपी फरार है और उनकी तलाश जारी है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement