Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video-‘ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी..’, एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने दुल्हन को जयमाल के समय मारी गई गोली, बारात में मची चीख-पुकार

Video-‘ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी..’, एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी ने दुल्हन को जयमाल के समय मारी गई गोली, बारात में मची चीख-पुकार

By santosh singh 
Updated Date

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के चौसा में खुशियों भरा शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब ‘जयमाला’ की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक (Crazy Lover) ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

“ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी..” की तर्ज पर जब स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही थी। इसी दौरान सिरफिरे आशिक ने दुल्हन आरती को गोली मार दी। दूल्हन आरती के पेट में गोली लगी। उसने कहा, कि हमको दीनबंधु ने गोली मारी है। दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- Bihar MLC Polls : कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, तीन पर सहयोगी आरजेडी से होगा सीधा मुकाबला

सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात बक्सर की है। बता दें कि यूपी के बलिया जिले से बारात आई थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे। इस दौरान आसपास रिश्तेदार थे। म्यूजिक बज रहा था। लोगों का खुशी से भरा शोर गूंज रहा था। दूल्हा-दुल्हन को तिलक लगाकर आरती उतारी जा रही थी तभी मंच के पास खड़े युवक ने पिस्तौल से आरती को गोली मार दी।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हत्यारा चेहरे पर कपड़ा बांधकर आया था। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। आरती की शादी कहीं और तय हो गई जिसे युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीनबंधु की तलाश की जा रही है।

Advertisement