1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Video-इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का बोल्ड फोटोशूट देख आप भी कहेंगे उम्र सिर्फ एक नंबर है…

Video-इस हॉलीवुड एक्ट्रेस का बोल्ड फोटोशूट देख आप भी कहेंगे उम्र सिर्फ एक नंबर है…

उम्र सिर्फ एक नंबर है… यह बात हम नहीं एक बार फिर से हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek) ने साबित कर दी। 58 साल की उम्र में ऐसा बोल्ड फोटोशूट (Bold Photoshoot) करवाया है कि युवा पीढ़ी को कॉम्प्लैक्स हो रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek)  ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। उम्र सिर्फ एक नंबर है… यह बात हम नहीं एक बार फिर से हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek) ने साबित कर दी। 58 साल की उम्र में ऐसा बोल्ड फोटोशूट (Bold Photoshoot) करवाया है कि युवा पीढ़ी को कॉम्प्लैक्स हो रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक (Hollywood actress Salma Hayek)  ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। सलमा ने स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगजीन के लिए कवर शूट करवाया है। उन्होंने इसके बीटीएस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

पढ़ें :- तिरंगा प्रेरित गाउन पहनकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, विवाद बढ़ा तो बोलीं- भारत मेरी पहचान का हिस्सा

पढ़ें :- कैबिनेट मंत्री  चौधरी भूपेंद्र सिंह और डीएम को सार्वजनिक कार्यक्रम में बहनों ने राखी बांध मनाया रक्षाबंधन

58 साल की सलमा हायेक (Salma Hayek) की ये तस्वीरें देखकर हर कोई शॉक्ड है। लोग लिख रहे हैं कि उनके लिए उम्र मानो थम सी गई है।

शूट पर क्या बोलीं सलमा

सलमा ने इस शूट के बारे में Today से बातचीत की। वह बोलीं,कि ‘मैं यह मैगजीन देखती थी और जानना चाहती थी कि इस बार कौन सी गॉर्जियस मॉडल को कवर पर जगह मिली है। शूट के बारे में सलमा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा ता कि वह कभी इसके कवर पर आ सकती हैं।

पढ़ें :- कीर्ति सेनन के पहनावे पर बवाल के बाद GIVA ने हटाया अपना एड, कुत्ते को राखी बांधने पर भी दी सफाई

मॉडल जैसी नहीं है बॉडी, पूल में दिए सेक्सी पोज

सलमा ने कहा,कि मेरी बॉडी मॉडल जैसी नहीं है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये मौका तब मिलेगा जब मैं 58 साल की होऊंगी। मेरे लिए भी यह शॉकिंग है। सलमा पूल में अठखेलियां करती दिख रही हैं। उन्होंने कई धड़कने बढ़ाने वाले पोज दिए हैं।

उम्र को लेकर रहता है डाउट

फोटो शूट के बारे में सलमा ने बताया कि उनकी जनरेशन की मैक्सिन महिलाओं को लगता है कि 35 साल का होते ही उन्हें नकार दिया जाएगा। सलमा ने बताया कि जब उन्हें यह करने का मौका मिला तो एकदम फ्री होकर शूट को एंजॉय किया।

सलमा पर फिदा फैन्स, उम्र को दी मात

पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?

सलमा के शूट पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 58 साल की सलमा हम 20-30 साल के 90 फीसदी लोगों से ज्यादा अच्छी दिख रही हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि सलमा की स्किन, बाल और कर्व्स देखकर जरा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह 60 साल की होने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...