70 साल की रेखा (Rekha) के आज भी ग्लैमर में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है. आज भी जब रेखा अपने घर से बाहर निकलती हैं तो बवाल मच जाता है. हाल ही में रेखा एक इवेंट में पहुंची थीं. यहां पर रेखा ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से लोगों को अचानक ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की याद आ गई.

सोशल मीडिया पर रेखा का एक वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में रेखा अपने एक फैन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इस दौरान रेखा ने अपने इस फैन से बात करनी शुरू कर दी. इतना ही नहीं रेखा ने तो अपने इस फैन के कंधे पर हाथ तक रख दिया. रेखा का ऐसा करते ही ये लड़का शर्म के मारे लाल हो गया.
वहीं रेखा भी अपने फैन को देखकर मुस्कुरा दीं. ऐसे में लोगों को अचानक ही अमिताभ बच्चन की याद आ गई, रेखा की वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग कह रहे हैं कि काश रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी पूरी हो जाती. अगर ऐसा होता तो आज रेखा के साथ इस फैन की जगह अमिताभ बच्चन खड़े होते.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
वहीं कुछ फैन हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे सितारों को रेखा से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं. बीते कुछ समय में हेमा मालिनी और जया बच्चन दोनों ने ही अपने फैंस के साथ गलत बर्ताव किया है. जिसकी वजह से लोगों ने इन दोनों को खूब ट्रोल किया था. हालांकि रेखा कभी भी अपने फैंस से दूर नहीं भागती हैं. यही वजह है जो आज भी रेखा अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. ये रेखा की अदा ही है जो ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.