1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश यादव, बोले-व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है, यह आजादी का नहीं बल्कि बर्बादी का है अमृत काल

Video-अखिलेश यादव, बोले-व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है, यह आजादी का नहीं बल्कि बर्बादी का है अमृत काल

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर नोटबंदी (Demonetization) के दौरान पैदा हुए खजांची का 8वां जन्मदिन (8th Birthday of Khazanchi) मनाया। इस अवसर पर सपा मुखिया ने फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर तीखा हमला किया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर नोटबंदी (Demonetization) के दौरान पैदा हुए खजांची का 8वां जन्मदिन (8th Birthday of Khazanchi) मनाया। इस अवसर पर सपा मुखिया ने फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर तीखा हमला किया।

पढ़ें :- दो शवों को मंदिर में दफनाने के बाद ऊपर से टाइल्स बिछाने वाला म​हंत ​गिरफ्तार: कोलकाता में भिखारी बनकर रह रहा था

जो खुद से ऊपर किसी को नहीं समझ रहे, वह कैसे योगी? 

उन्होंने कहा कि संत समाज के बीच झगड़ा करवा रहे हैं। जो खुद से ऊपर किसी को नहीं समझ रहे। वह कैसे योगी?  उन्होंने कहा कि जो संत जितना बड़ा होगा। वह उतना ही कम बोलेगा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि इसलिए हमारे यहां मौनी और मुनि की परंपरा रही है। वह वचन जनकल्याण के लिए ही होंगे। यहां तो सब कुछ उल्टा ही है। उन्होंने कहा कि मृतभाषी आजकल वाचाल बनते जा रहे हैं। अब मृदुभाषी, कटुवाची बनते जा रहे हैं। परोपकारी लोग अत्याचारी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। यह आजादी का नहीं बल्कि बर्बादी का अमृत काल है।

नोटबंदी एक स्लो पॉइजन की तरह है, जिसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को अपना शिकार बनाया

सपा मुखिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान किया गया कोई भी दावा सरकार पूरा नहीं कर पाई है। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गया। नोटबंदी (Demonetization) एक स्लो पॉइजन की तरह है। जिसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के साथ ही जीएसटी ने भी लोगों का नुकसान पहुंचाया है। भाजपा को नोटबंदी की याद दिलाने के लिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। खचांजी का जन्म बैंक में हुआ था।

राज्य में खुद पर सही मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं

उन्होंने कहा कि एनकाउंटर करने वालों का काउनडाउन अब शुरू हो गया है। इसीलिए उनकी भाषा भी बदल गई है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में खुद पर सही मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं है। सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  का नाम लिये बिना कहा कि जिनका काम सरकार चलाने का है। वह प्रदेश में बुलडोजर चल रहे हैं। विकास का प्रतीक यहां विनाश का प्रतीक बन गया है।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : बड़े विनाश के साथ मॉनसून की हो सकती है वापसी, साल का पहला चक्रवाती तूफान अर्नब 3 राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही

पहली बार सु​प्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ यूपी सरकार पर लगाया 25 लाख रुपये का जुर्माना 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में पहली बार सु​प्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ यूपी सरकार पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के अंदर नकारात्मकता और नेगेटिविटी है। यह सरकार अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। महिलाओं और बेटियों कभी मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने नहीं आई होंगी जितनी इस सरकार में आई हैं। यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

 

 

पढ़ें :- राज ठाकरे पर रील बनाने वाले को, MNS कार्यकर्ताओं ने दंडवत कराया, चेहरे पर कालिख पोती, सिर पर चप्पल रखी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...