1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब समझकर पोती कालिख, हिंदू संगठन ने गलतफहमी में किया हंगामा

Video : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब समझकर पोती कालिख, हिंदू संगठन ने गलतफहमी में किया हंगामा

हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के कार्यकर्ताओं ने जिसे मुगल शासक औरंगज़ेब (Mughal Ruler Aurangzeb) की पेंटिंग समझकर उस पर कालिख पोती और नारेबाज़ी की, वह असल में आख़िरी मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर (Bahadur Shah Zafar) की तस्वीर थी।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) पर एक पेंटिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, लेकिन पूरा मामला अब एक गलतफहमी का रूप ले चुका है। हिंदू रक्षा दल (Hindu Raksha Dal) के कार्यकर्ताओं ने जिसे मुगल शासक औरंगज़ेब (Mughal Ruler Aurangzeb) की पेंटिंग समझकर उस पर कालिख पोती और नारेबाज़ी की, वह असल में आख़िरी मुगल सम्राट बहादुर शाह ज़फर (Bahadur Shah Zafar) की तस्वीर थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिलाधिकारी का बयान

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मामला बढ़ने पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जिस पेंटिंग पर कालिख पोती गई, वह औरंगज़ेब की नहीं बल्कि बहादुर शाह ज़फर की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भूल है और लोगों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ कार्य करना चाहिए।

संगठन का ऐलान, सौंपेंगे ज्ञापन

हिंदू रक्षा दल ने अब भी अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा  कि वह रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और सरकारी इमारतों पर “मुग़ल आक्रांताओं” की तस्वीरों का विरोध करते रहेंगे। हालांकि, जिलाधिकारी के स्पष्टीकरण के बाद मामला एक नई दिशा में बढ़ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...