1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video-भजन गायिका जया किशोरी ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय से मुलाकात का वीडिया किया शेयर, लिखा-आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा

Video-भजन गायिका जया किशोरी ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय से मुलाकात का वीडिया किया शेयर, लिखा-आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा

Jaya Kishori Meets Vivek Oberoi: आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया किशोरी (Jaya Kishori) ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) से मुलाकात की है। इस मुलाकात का वीडियो जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jaya Kishori Meets Vivek Oberoi: आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया किशोरी (Jaya Kishori) ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) से मुलाकात की है। इस मुलाकात का वीडियो जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से मिल रहे हैं। जया किशोरी (Jaya Kishori)  ने पोस्ट में लिखा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। वहीं, विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने भी इस मुलाकात को खास बताया और अपने ऑफिस में आने के लिए जया किशोरी (Jaya Kishori)  का आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaya Sharma (@iamjayakishori)

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

इस मुलाकात का आयोजन दुबई में हुआ। जहां जया किशोरी (Jaya Kishori)  और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने एक आध्यात्मिक चर्चा में हिस्सा लिया। दोनों ने इस दौरान कुछ तस्वीरें और वीडियो भी खिंचवाए। फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया और दोनों की सराहना की। जया किशोरी (Jaya Kishori) और विवेक ओबेरॉय(Vivek Oberoi)  के इस सहयोग को देखकर उनके फॉलोअर्स काफी उत्साहित हैं। इस मुलाकात से यह भी उम्मीद की जा रही है कि दोनों निकट भविष्य में किसी खास प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...