1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : यूपी में बीजेपी नेता ने अश्लील हरकत से पार्टी को किया शर्मसार, बार बाला को चूमा और मुंह में नोट लगाया…

Video : यूपी में बीजेपी नेता ने अश्लील हरकत से पार्टी को किया शर्मसार, बार बाला को चूमा और मुंह में नोट लगाया…

यूपी में बलिया जिले के बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा नेता बब्बन राजभर एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता पंकज राजभर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में रसड़ा (बलिया) से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में बलिया जिले के बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा नेता बब्बन राजभर एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता पंकज राजभर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन  (बलिया) और भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबन सिंह रघुवंशी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। यह घटना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम की तरह लग रही है। क्लिप में महिला को राजभर की गोद में बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि राजभर उसे अनुचित तरीके से छू रहे हैं और चूम रहे हैं। इस दौरान अन्य लोग भी मौजूद हैं। वीडियो पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

पढ़ें :- UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

पंकज राजभर ने एक्स पर क्लिप पोस्ट करते हुए भाजपा नेता पर पाखंड का आरोप लगाया और कहा कि जो लोग अक्सर नैतिकता और भारतीय संस्कृति पर व्याख्यान देते हैं, वे खुद इस तरह के कृत्यों में लिप्त हैं।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी इस घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा पर भाजपा के सार्वजनिक रुख से अलग बताया। हालांकि, बाद में राजपूत ने अपनी आलोचनात्मक पोस्ट हटा दी।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदी पर्दाफाश डाट काम नहीं करता है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और वर्तमान में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह रघुवंशी ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...