BJP and TMC Workers Clash in Howrah : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य में सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच, हावड़ा में भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन शुक्ला के रोड शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जहां भाजपा और टीएमसी के समर्थक आपस में भिड़ गए।
पढ़ें :- बहुसंख्यकों को डरा रही है सीएम बनर्जी, गृहमंत्री अमित शाह, कहा- टीएमसी सरकार में महिलाएं नही है सुरक्षित
जानकारी के अनुसार, रविवार को भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में भाजपा सांसद रवि किशन के रोड शो के दौरान, टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता रोड शो में घुस आए और हंगामा करने की कोशिश की। बताया जा रहा है जब रोड शो जी.टी. रोड पर स्थित TMC के एक चुनावी दफ़्तर के पास से गुज़रा, तो टीएमसी समर्थकों ने अपना चुनावी नारा ‘जॉय बांग्ला’ लगाया, जिसका जवाब भाजपा समर्थकों ने “जय श्री राम” के नारे से दिया।
VIDEO | West Bengal election: Clash broke out between BJP and TMC workers in Howrah. Police open lathi charge. #WestBengalElection
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/Q2n8fM7Z71
— Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2026
इस दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। सांसद रवि किशन ने उनसे किसी भी तरह का हंगामा न करने को कहा और भाजपा कार्यकर्ताओं से रोड शो जारी रखने को कहा। पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हारोआ इलाकों में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं।