1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खेतों में चहलकदमी करते हुए दिखा मगरमच्छ, देखिए वीडियो

Video: पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खेतों में चहलकदमी करते हुए दिखा मगरमच्छ, देखिए वीडियो

पीलीभीत का ट्रांस शारदा क्षेत्र इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शेर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं तो कभी तेंदुआ...लेकिन अब नदियों और नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में घूमता हुआ दिख रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Video: पीलीभीत का ट्रांस शारदा क्षेत्र इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शेर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं तो कभी तेंदुआ…लेकिन अब नदियों और नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में घूमता हुआ दिख रहा है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

दरअसल, ट्रांस शारदा क्षेत्र के सुतिया नाले से निकलकर मगरमच्छ खेतों में पहुंच गया। खेत में मगरमच्छ को घूमते हुए देख किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने मगरमच्छ के खेत में चहलकदमी करते हुए वीडियो को भी बनाया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...