Attack on Delhi Police : दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिस टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पुलिसकर्मियों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुलिसकर्मियों को पीट रहे हैं, जिनमें पुरुष, बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे जब पुलिसकर्मी अधिकारी राउंड पर थे और उन्होंने रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहे थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी जब्त की थी। कथित तौर पर स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इलाके के कुख्यात अपराधी सुनील उर्फ पंकज को मुख्य आरोपी बताया है, जो पहले से ही संगीन अपराधों समेत 5 मामलों में शामिल रहा है।
दिल्ली पुलिस पर भलस्वा डेयरी इलाके में हमला। आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी–डंडों से बर्बरता से पीटा गया। दरअसल, पुलिस ने एक बाइक सीज कर दी थी। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज बताया जा रहा है। pic.twitter.com/Fq6LIYs49q
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 23, 2026
घटना के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंके जाने की बात भी सामने आयी है और ईंट-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने घटना में शामिल एक नाबालिग को पकड़ा है, जबकि अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।