Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video: इंजीनियर ने मुंबई के अटल सेतु से कूद कर दे दी अपनी जान, सामने आया घटना का वीडियो

Video: इंजीनियर ने मुंबई के अटल सेतु से कूद कर दे दी अपनी जान, सामने आया घटना का वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के अटल सेतु से कूद कर एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। अभी तक शव बरामद नही हुआ है। वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे सेतु पुल (Atal Bridge) पर कार से उतरते हुए और छलांग लगाते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- ‘लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के डोंबवली के रहने वाले 38 साल के श्रीनिवासन कुरुतुरी के तौर पर उनकी पहचान हुई है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार श्रीनिवासन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अटल सेतु (Atal Bridge) पर मुंबई से नवी मुंबई की तरफ जाने वाली लेन से कुदकर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

वहीं अटल सेतु के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि दोपहर में अटल सेतु (Atal Bridge)पर  टाटा नेक्सन एमएच 05 ईवी 0849 कार अचानक से रुकती है और फिर उसमें एक शख्स बाहर निकलकर तेजी से पुल की रेलिंग पर चढ़ जाता है और फिर समुद्र में छलांग लगा देता है।

मृतक श्रीनिवासन के बारे में पता चला है कि वो विदेश में कार्यरत थे। 7-8 महीने पहले घर वापस आए और कारोबार शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनिवासन ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है।

Advertisement