1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO- बाइक की टंकी पर बैठकर ‘टाइटैनिक’ पोज़ देना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस ने काटा 53,500 रुपए का चालान

VIDEO- बाइक की टंकी पर बैठकर ‘टाइटैनिक’ पोज़ देना पड़ा महंगा, नोएडा पुलिस ने काटा 53,500 रुपए का चालान

Viral Video : आजकल युवा पीढ़ी पर रीलबाजी व रोमांस का भूत इस कदर सवार है। कि वह मशहूर होने के लिए कुछ भी कर गुजरने या यूं कहें कि ​दूसरों की जान पर आफत बनने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : आजकल युवा पीढ़ी पर रीलबाजी व रोमांस का भूत इस कदर सवार है। कि वह मशहूर होने के लिए कुछ भी कर गुजरने या यूं कहें कि ​दूसरों की जान पर आफत बनने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

पढ़ें :- लोगों का जीवन दांव पर लगाकर करोड़ों का सम्राज्य खड़ा कर रहे नकली दवा बनाने वाले माफिया, UP समेत कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क

एक कपल को चलती बाइक पर रोमांस करना भारी पड़ गया। दरअसल, नोएडा के एक्सप्रेसवे पर एक कपल चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले एक युवक ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर दी। साथ ही उसने नोएडा पुलिस और यूपी पुलिस (UP Police) को टैग किया। ‘नोएडा के रोमांटिक राइडर्स’ (Romantic Riders of Noida)।

पढ़ें :- Tesla Model Y: टेस्ला मॉडल Y की टेस्ट ड्राइव शुरू, मिलेगा Grok AI का सपोर्ट

वहीं एक अन्य युवक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘नोएडा के रोमांटिक राइडर्स’ को देखिए! इन्होंने नोएडा की सड़कों को Oyo बना दिया है! बाइक की टंकी पर बैठकर ‘टाइटैनिक’ वाला पोज मार रहे हैं। वैसे अब नॉएडा के सेक्टर 94 की इस सड़क का नाम बदलकर ‘एक्सप्रेस-वे रोमांस’ (Expressway Romance) सड़क कर देना चाहिए। वीडियो में क्या है?

बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है। उसके साथ बाइक पर एक युवती भी बैठी हुई है। युवती बाइक के आगे पेट्रोल टंकी पर युवक के गले में हाथ डाले हुए बैठी है। युवक बाइक चलाते हुए और युवती उससे लिपटकर इश्क लड़ाती नजर आ रही है। इस हरकत ने एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिर क्या था लोगों ने वीडियो बनाकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) को टैग कर दिया।

नोएडा पुलिस ने 53500 रुपए का काटा चालान ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने कार्रवाई करते हुए पाया कि कपल ने कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। बाइक पर बैठी युवती के सिर पर भी हेलमेट नहीं है। इसके अलावा युवक खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा था। इससे यातायात सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। इन सबको देखते हुए आधे घंटे बाद ही नोएडा पुलिस (Noida  Police) ने एक्शन लिया। एक्शन लेते हुए संबंधित वाहन के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान किया गया। पुलिस ने इस बाइक पर 53500 रुपए का चालान किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...