गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन (BJP MP Ravi Kishan) और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी (BJP Councilor Vishwajeet Tripathi) के बीच फोन पर नोकझोंक का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तरकुलानी से जलनिकासी को लेकर दोनों के बीच बातचीत और राजनीतिक तंज का उल्लेख है। वायरल वीडियो में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी रेस्टोरेंट में बैठक के दौरान रामगताल के पाम पैराडाइज और तरकुलानी क्षेत्र से जलनिकासी को लेकर सांसद से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं।
पढ़ें :- BSP के संगठन में बड़ा फेरबदल, यूपी चुनाव से पहले पार्टी को मायावती ने 3 सेक्टर में बांटा
पार्षद ने कहा कि क्या आप बसपा में शामिल हो गए हैं?
इसी दौरान बातचीत का रुख राजनीतिक तंज की ओर भी चला जाता है। सांसद रवि किशन पार्षद से पूछते सुनाई देते हैं कि क्या आप समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं? इसके जवाब में पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सांसद से पूछते सुनाई देते हैं कि क्या आप बसपा में शामिल हो गए हैं? रिपोर्ट में भी इसी तरह के आदान-प्रदान का उल्लेख किया गया है। बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि वायरल वीडियो के सामने आने का पूरा संदर्भ और बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध रिपोर्ट में नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब शनिवार शाम हुई तेज बारिश के बाद महानगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।
सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं- सांसद जी जब अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे, तो आम जनता की क्या ही सुनेंगे?
कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत (Congress National Social Media In-charge Supriya Shrinate) ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि यह गोरखपुर में BJP के पार्षद हैं। इन्होंने BJP MP रवि किशन से भयंकर जलभराव की शिकायत की। सांसद जी भड़क गए और बोले कि सपा जॉइन कर लिए हो क्या? सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि क्या लोग हैं? अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे। तो आम जनता की क्या ही सुनेंगे?
पढ़ें :- जलभराव का मुख्य कारण भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है : अखिलेश यादव
यह गोरखपुर में BJP के पार्षद हैं
इन्होंने BJP MP रवि किशन से भयंकर जलभराव की शिकायत की
सांसद जी भड़क गए और बोले: "सपा जॉइन कर लिए हो क्या?"
क्या लोग हैं? अपनी ही पार्टी के पार्षद की नहीं सुन रहे
आम जनता की क्या ही सुनेंगे
pic.twitter.com/A3gW1gZDW2पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) September 27, 2026
नगर निगम की टीमों ने जलनिकासी के लिए पंप और संपवेल चलाए। सांसद रवि किशन ने भी मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन और निगम के अन्य अधिकारियों के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और तत्काल जलनिकासी के निर्देश दिए।
डेढ़ घंटे की बारिश, महानगर में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त…पानी-पानी हुआ शहर
गोरखपुर महानगर में शनिवार को पूरे दिन व शाम को तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर निगम के अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम के ऑटोमेटिक रेन गेज ने डेढ़ घंटे में 150 एमएम बारिश दर्ज की। इतनी तेज बारिश के बाद महानगर के लगभग सभी वार्डों की सड़कें और बाजार जलमग्न हो गए। कई जगह बारिश और नालियों का गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस गया।
प्रमुख सड़कें, बाजार, अंडरपास, सरकारी कार्यालय और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। जिला अस्पताल की ओपीडी और डॉक्टरों के चेंबर तक पानी पहुंच गया। नगर निगम परिसर और मुख्य गेट भी जलभराव से नहीं बच सके। बारिश तेज होते ही नगर निगम ने सभी पंपिंग स्टेशनों को चालू करा दिया। जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए पंप लगातार चलाए गए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पंप और संसाधन भी लगाए गए।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बोले- यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर, डबल इंजन सरकार के समन्वय से तेज हो रहा बदलाव
नगर आयुक्त अजय जैन के साथ नगर निगम की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में उतर गईं। वहीं राप्तीनगर में भी घरों में पानी घुस गया। यहां के निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि सड़क का पानी घरों में घुस गया। वहीं, माया बाजार में दुकानों में पानी घुस गया। इसके साथ ही सराफा मंडी घंटाघर के कई व्यापारियों की दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। पानी तेज होने से बंधु सिंह कॉम्प्लेक्स में भी रिसाव शुरू हो गया। सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि बारिश से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। दूसरी ओर बक्शीपुर उपकेंद्र और महेवा मंडी के मंडी सचिव कार्यालय में पानी भर गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी तक पहुंचा पानी
जिला अस्पताल में बारिश और उफनाए नालों का पानी ओपीडी और डॉक्टरों के चेंबर तक पहुंच गया। महिला अस्पताल, जिला अस्पताल रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी घंटों जलभराव रहा। मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर निगम परिसर के मुख्य गेट और आकाशवाणी परिसर में भी पानी भर गया। कान्हा उपवन में जलभराव के कारण निराश्रित गोवंश भी परेशान हुए।
घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी
रुस्तमपुर के पुराने मोहल्ले की दुर्गा मंदिर गली में करीब एक फुट पानी भर गया। विवेकानंदपुरी, दाऊदपुर, लोकनायक गली और चंद्रशेखर आजाद चौक वार्ड के बुद्ध विहार में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। सूर्यकुंड रोड, रेती रोड, इलाहीबाग रोड, विरासत गलियारा, जुबिली रोड, धर्मशाला के निकट होटल रोड, विजय चौक, गोरखनाथ फ्लाईओवर के नीचे, धर्मशाला अंडरपास, सिविल लाइंस स्कूल रोड, स्कूल गली, दक्षिणी हुमायूंपुर और गोलघर पार्क रोड पर घंटों जलभराव रहा। सड़क और नाली का अंतर ही खत्म हो गया। कई जगह दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। लोगों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ा।
सड़कें बनीं तालाब, निगम परिसर भी डूबा
महानगर को जलभराव से बचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर निगम के परिसर और मुख्य गेट पर ही पानी भर गया। गोलघर मुख्य मार्ग, भरवलिया, तारामंडल, बेहरामपुर-इलाहीबाग, तिवारीपुर थाना रोड, चकसा हुसैन-पचपेड़वा, शिवाजी नगर, महुई-सुघरपुर, फुलवरिया, रामजानकी नगर हॉटस्पॉट, शक्तिनगर, बशारतपुर, प्रोफेसर कॉलोनी-बशारतपुर वेस्ट, साहेबगंज खोंखर टोला और रहमत नगर में भी काफी जलभराव हुआ। धर्मशाला बाजार, राजेंद्र प्रसाद नगर, बरगदवा, जाफरा बाजार, बड़े काजीपुर और लच्छीपुर में भगवती चौराहा, बेतियाहाता में पंचवटी अपार्टमेंट-दाऊदपुर, विश्वकर्मापुरम-बौलिया में असुरन पुलिस चौकी और भरवलिया में भगत चौराहा-तारामंडल रोड पर पानी भर गया। गोपलापुर गांव की सड़क पर भी करीब एक फुट पानी रहा। अधिकांश बड़े नाले और नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया।