Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Exclusive CCTV Footage : सैफ अली खान के घर में कैसे घुसा हमलावर? वीडियो में खाली पैर, गमछा से बंधा मुंह…

Exclusive CCTV Footage : सैफ अली खान के घर में कैसे घुसा हमलावर? वीडियो में खाली पैर, गमछा से बंधा मुंह…

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Actor Saif Ali Khan) के हमलावर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक हमलावर का घर से फरार होने वाला वीडियो सबने देखा। पर आपके लिए पर्दाफाश डाट काम सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर से एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज (Exclusive CCTV Footage) ले आया है। इसमें हमलावर को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर में दाखिल होते देखा जा सकता है। घर से बाहर निकलता है तो उसका चेहरा ढका नहीं रहता है। पर घर में एंट्री वाले वीडियो में उसका मुंह गमछा से बंधा है। वह खाली पैर और गुपचुप तरीके से जाता दिख रहा है। उसके पीठ पर एक बैग भी है। इस वीडियो में देखिए हमलावर ने एंट्री कैसे  की है। हालांकि  अभी सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, अखिलेश यादव लखनऊ से मीटिंग के लिए रवाना

आरोपी को सुबह 2:33 बजे सीढ़ियों से बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया। वह घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा है। उसके हाथ या कपड़े पर खून के धब्बे नहीं हैं। साथ ही, वह सीधे कैमरे में देख रहा है, और वह भी बिना फेस मास्क के।

पढ़ें :- सुभाष घई बनाएंगे 1999 की हिट फिल्म का सीक्वल? पोस्टर शेयर कर फैंस से पूछा- 'क्या नए डायरेक्टर के साथ बनाऊं?'
Advertisement