नई दिल्ली। जंतर-मंतर बीते सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में संसद की ओर मार्च किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर बितर करने के जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान सैकड़ो छात्र-छात्राएं व प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मी घायल हुए है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने जैसी कार्रवाई की। इसी बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी (CJP) के साथ औपचारिक वार्ता भी बेनतीजा रही।
पढ़ें :- 1976 बैच के सभी दोस्त 50 साल बाद पहुंचे स्कूल, कंधे पर बैग और गले में बोतल टांगकर जिया बचपन
20 जुलाई की शाम को ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचे एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की वीडियो ने जीत लिया दिल
सरकार की बेरुखी के बाद जंतर-मंतर पर जारी प्रोटेस्ट (Jantar Mantar Protest) के बीच 20 जुलाई की शाम को ऑर्डर डिलीवर करने पहुंचे एक जोमैटो डिलीवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) की वीडियो ने इंटरनेट का दिल जीत लिया है। यूजर्स को यह बात भा जाती है कि 20 जुलाई को दिल्ली में प्रोटेस्ट करने वालों और पुलिस के बीच कुछ जगहों पर हुई हिंसक झड़प के बावजूद भी डिलीवरी वाला अपना फर्ज निभा रहा होता है।
जंतर-मंतर पर जो कोई भूखा व्यक्ति है, उसे ले जाकर दे सकते हो
वायरल वीडियो (Viral Video) में जोमैटो डिलीवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) कहता है कि ‘एक भैया है महाराष्ट्र से उनका नाम अमित रावत है। उन्होंने खाना ऑर्डर किया है और कहा है कि जंतर-मंतर पर जो कोई भूखा व्यक्ति है। उसे ले जाकर दे सकते हो। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर दी है। आगे डिलीवरी बॉय ( Delivery Boy) कहता है कि ‘जिसको जरूरत है, वो ये खा सकता है। या फिर आप इसे डोनेट कर दो।’
पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी
डिलीवरी बॉय ईमानदारी से अपना काम करता है और उसे जो कस्टमर ने कहा होता है, वो वहीं करता है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग पहले तो उसे धन्यवाद करते हैं। फिर वह उस कस्टमर अनुज रावत को भी शुक्रिया कहते है, जिन्होंने खाना भिजवाया होता है। प्रोटेस्ट से इतर महाराष्ट्र से बैठे किसी शख्स के ऑर्डर करने पर अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाने वाले डिलीवरी बॉय की यूजर्स, कमेंट्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल है, उसके दो किरदारों पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। पहला तो उस डिलीवरी बॉय के, दूसरा उस कस्टमर के जिसने जंतर-मंतर पर खाना भिजवाया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘इंसानियत की सबसे खूबसूरत पहचान यही है जो खुद से पहले किसी भूखे का पेट भरने का सोच ले। सलाम इस नेक सोच को।’ ज्यादातर यूजर्स डिलीवरी बॉय की तारीफ कर रहे हैं।