1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: सीएम योगी के बहराइच दौरे से पहले सैकड़ों किलो विस्फोटक बरामद, 36 अब तक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Video: सीएम योगी के बहराइच दौरे से पहले सैकड़ों किलो विस्फोटक बरामद, 36 अब तक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के प्रस्तावित दौरे से पहले सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बंगाली मूल के 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में आगामी 10 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के प्रस्तावित दौरे से पहले सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसके बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बंगाली मूल के 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की है, जहां अल्फा जिओ लिमिटेड (Alpha Jio Limited) नामक पेट्रोलियम कंपनी (Petroleum Company) द्वारा पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की खोज के लिए बड़े पैमाने पर जमीन की ड्रिलिंग कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा था।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जानकारी सामने आते ही इलाके के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह (BJP MLA Sureshwar Singh) मौके पर पहुंचे और सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने की मांग कर डाली।

अल्फा जिओ लिमिटेड (Alpha Jio Limited) के एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा (Area Manager Kuldeep Sharma) ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया गया। प्रशासन को विस्फोटक गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इसे ‘चूक’ बताते हुए कहा कि अगली बार से पूरी सतर्कता बरती जाएगी। विस्फोटक सामग्री की जब्ती के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है, और बॉम्ब स्क्वायड को बुलाकर इलाके की जांच शुरू की गई है।

ग्रामीणों में डर का माहौल है, क्योंकि ड्रिलिंग के दौरान जमीन में जबरदस्त कंपन होता है, जिससे मकानों में दरारें आने लगी हैं। इलाके के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बताया कि बिना पूर्व जानकारी के किसानों की जमीन पर ड्रिलिंग और विस्फोटक डालने की कार्रवाई की गई, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि परसों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है और इस प्रकार विस्फोटक सामग्री मिलना सीधे तौर पर सुरक्षा में चूक का संकेत है। जब तक मामले की संपूर्ण जांच और निस्तारण नहीं हो जाता, मैं मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द करने की मांग करता हूं।

अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कार्य शुरू करने से पहले एसओपी का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है, जगह-जगह पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की हर कोण से जांच जारी है। स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...