जमुई। बिहार के जमुई जिले (Jamui District) में 10वीं की छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) मानवता को झकझोर कर रख दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ हैवान युवक लड़की के साथ अश्लील हरकत (Obscene act) करते नजर आ रहे हैं। महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच किसी भी सभ्य समाज की पहचान होती है। यही संस्कार एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और उज्ज्वल समाज की नींव रखते हैं। सवाल यह भी है कि ऐसी घटनाएं खुलेआम होने की स्थिति कैसे बनती है? जब किसी महिला या दंपति के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार हो रहा हो, तब उसे रोकने के बजाय वीडियो बनाना समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
पढ़ें :- कोडरमा में नाबालिग लड़की और दो लड़कों के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार, पुलिस जांच में जुटी
बता दें कि इस दौरान किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस हरकत में आई है, जांच शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम (19 सितंबर) की है। दोनों नाबालिग 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा हैं और जमुई शहर के रहने वाले हैं। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज
पुलिस के मुताबिक, जमुई जिले (Jamui District) के सदर थाना (Sadar Police Station) क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की घटना है। मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों की पहचान की गई और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोषियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच किसी भी सभ्य समाज की पहचान होती है। यही संस्कार एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और उज्ज्वल समाज की नींव रखते हैं।
पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान
बिहार के जमुई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ स्थानीय लोगो द्वारा एक कपल के साथ मारपीट के अलावा…
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 21, 2026
पहले वीडियो में लड़की को रोककर नाम और पता पूछा
पहले वीडियो में कुछ युवक सड़क पर लड़की को रोकते हैं। वे उसके शरीर को गंदे तरीके से टच करते हुए उससे पूछते हैं- कहां घर है, नाम क्या है? लड़की उनके सवालों का जवाब देती है। इसी दौरान लड़की के साथ आए लड़के को कुछ युवक उससे अलग कर देते हैं। लड़का वहां से अलग दिखाई देता है, जबकि युवक लड़की को घेरे रहते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करते हैं और उसे सड़क पर घसीटते हैं। लड़की को काफी देर तक इसी तरह घसीटा जाता है।
पढ़ें :- Video Viral- 'लव गुरु' के अवतार में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, बोले-'बीवी से ऐसे करो प्यार का इजहार...'
करीब 20 मिनट हुई अश्लीलता
इस दौरान कुछ युवक उसे बचाने के लिए आगे आते हैं और लड़की को उनसे छुड़ाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ दूसरे युवक फिर लड़की को पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोबारा लड़की के साथ छेड़खानी और घसीटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। वीडियो में बार-बार कुछ युवक लड़की को पकड़ते और कुछ उसे छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। यह पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। जिनमें से एक करीब 1 मिनट 2 सेकंड और दूसरा करीब 35 सेकंड का है।
दूसरे वीडियो में बैग के बारे में पूछते रहे इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आता है। इसमें कुछ युवक लड़की को फिर रोककर उससे सवाल करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की को जाने के लिए रास्ता देते हैं। वीडियो में लड़की वहां से निकलती दिखाई देती है। दोनों वीडियो में लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को अलग-अलग समय पर युवकों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है।
पुलिस वीडियो की भी कर रही जांच
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वायरल वीडियो वास्तव में जमुई जिले का है या नहीं। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस नाबालिग छात्र-छात्रा और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वायरल वीडियो और घटना से जुड़े दावों की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।