1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-जाैनपुर में गौ तस्करों ने सिपाही की पिकप से कुचलकर की हत्या, महिला पुलिस कर्मी घायल, तस्कर सलमान एनकाउंटर में ढेर

VIDEO-जाैनपुर में गौ तस्करों ने सिपाही की पिकप से कुचलकर की हत्या, महिला पुलिस कर्मी घायल, तस्कर सलमान एनकाउंटर में ढेर

यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) में गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही दुर्गेश सिंह (Constable Durgesh Singh) शहीद हो गया है। पुलिस ने तस्करों को करीब 60 किमी तक पीछा किया। वाराणसी में तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

By santosh singh 
Updated Date

जौनपुर। यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) में गौ तस्करों (Cow Smugglers) ने पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही दुर्गेश सिंह (Constable Durgesh Singh) शहीद हो गया है। पुलिस ने तस्करों को करीब 60 किमी तक पीछा किया। वाराणसी में तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जौनपुर पुलिस (Jaunpur Police) ने जबावी कार्रवाई करते हुए एक गौ तस्कर (Cow Smugglers) सलमान मारा गिराया है। जबकि नरेंद्र यादव (Narendra Yadav) और गोलू यादव (Golu Yadav) को पैर में गोली लगी है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

जाैनपुर में बीती रात में पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व एक पुलिस कर्मी दुर्गेश सिंह को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था। हादसे में प्रतिमा व दुर्गेश सिंह को गंभीर चोट आने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में ईलाज इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- क्या TMC के बागी सांसदों की सदस्यता पर लटकी है तलवार? अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

जिले में सतर्कता के साथ गौ तस्कर (Cow Smugglers) के खिलाफ चेंकिग अभियान के निर्देश दिए गए थे। 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने खुज्जी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग कर रहे थे। रात करीब 11.50 बजे आजमगढ़-वाराणसी रोड़ पर आजमगढ़ की तरफ से गोतस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे।

रोकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। घटना की सूचना पर  समस्त पुलिस बल को सक्रिय किया गया। जिले की एसओजी टीम के साथ आसपास के थाने की पुलिस बल ने पिकअप (UP 65 PT 9227) का पीछा किया।  पिकअप व गोतस्करों की तलाश और पीछा करते हुए पुलिस गांव ताला बेला, थाना चोलापुर (वाराणसी) पहुची जहां पर गौ तस्कर (Cow Smugglers) ने पिकअप को छोड़ दो मोटर साइकिल से चंदवक की तरफ भागने लगे।इसी दाैरान पुलिस टीम पर मोटर साइकिल पर बैठे एक गोतस्कर ने जान मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। नरेंद्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर (वाराणसी) गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर (चंदाैली) के पैर में गोली लगी है।

इसके साथ ही सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर (जौनपुर) को सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल होने पर सीएचसी डोभी बीरीबारी भर्ती कराया गया। यहां से डाक्टरों बेहतर ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश राहुल यादव पुत्र तहसीलदार निवासी तालाबेला थाना चोलापुर (वाराणसी) राजू यादव आजाद यादव भाग गए। इनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...