शिवपुरी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri District) छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कुछ बदमाश मनचलों ने कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। जब इन बदमाशों का लड़की के चाचा ने विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। लड़की के चाचा को बीच सड़क पर पांच से छह युवकों ने जमकर पीटा, बेल्ट से और लात घूसों से मारपीट की गई। इस समय लड़की भी चाचा को बचाती हुई नजर आई है। इसके बाद कुछ लोगों ने आकर चाचा को इन गुंडों से बचाया। इस मारपीट के वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है। ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
मध्यप्रदेश मे बेटियां किस प्रकार सुरक्षित है देखिए…
चाचा के साथ कोचिंग जा रही छात्रा को मनचलों ने छेड़ा, जब चाचा ने उसका विरोध किया तो मनचलो ने चाचा को जमकर पीटा
वीडियो मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालियर बायपास का
अब देखने वाली बात है कि… pic.twitter.com/afVZQlaf9o पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
— RICHA PATEL ( ऋचा पटेल ) (@obcricha) February 10, 2025
छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़ विरोध करने पर चाचा के साथ की मारपीट
घटना शिवपुरी शहर के ग्वालियर बाईपास की है, जहां पर एक छात्रा अपने चाचा के साथ घर जा रही थी, इसी दौरान बाईपास पर खड़े इन बदमाश युवकों ने छात्रा पर अश्लील कमेंट कर दिए। इसके बाद जब चाचा ने इसका विरोध किया तो इन आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। लोगों ने इनमें से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स ‘ पर @obcricha नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
पुलिस ने मनचलों को किया गिरफ्तार
पढ़ें :- ठंड आते ही दिल्ली की हवा में घुल जाती है इन फूलों की खुशबू, लेकिन नाम है ‘शैतान का पेड़!' कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
बताया जा रहा है की इस मामले में पुलिस ने और दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बदमाशों का जुलुस भी निकाला गया है। इन बदमाशों को कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेजा गया है।
घटना की लोगों ने की निंदा
इस मारपीट के वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना की निंदा की थी और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। इस घटना के बाद शिवपुरी और पोहरी के विधायक ने इस घटना का विरोध किया था तो वही पार्षद विजय शर्मा (Councillor Vijay Sharma) ने इन युवकों की गिरफ्तारी और जुलुस निकालने पर 1,100 रूपए का इनाम भी घोषित किया था। इस घटना के बाद शिवपुरी के विधायक देवेंद्र जैन (Shivpuri MLA Devendra Jain) ने एसपी से इस वीडियो की चर्चा की और कार्रवाई की मांग की।