जमुई। बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर एक छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक छात्रा को परेशान करते और उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के दौरान छात्रा मदद के लिए चीखती हुई दिखाई दे रही है।
पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट
बिहार – जमुई में निजता भंग और बदसलूकी का मामला
जमुई में एक लड़का-लड़की के निजी समय बिताने के दौरान कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी और दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया है।
निजी पल उनका व्यक्तिगत मामला था, लेकिन किसी को भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार का अधिकार नहीं है। प्रशासन से मांग है… pic.twitter.com/SejVX6foT5
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) September 21, 2026
पढ़ें :- अमृतसर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 15 किलो अफीम, राइफल और 9 पिस्तौल बरामद
इस मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़े वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई के जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा DM ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वायरल वीडियो को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें। साथ ही घटना से संबंधित किसी भी जानकारी को सीधे पुलिस या प्रशासन तक पहुंचाएं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।