1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खेत में धान रोपते सपा सांसद प्रिया सरोज का VIDEO हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

खेत में धान रोपते सपा सांसद प्रिया सरोज का VIDEO हुआ वायरल, यूजर्स कर रहे हैं तारीफ

यूपी के  जौनपुर की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपा कार्यकर्ता के साथ ही साथ सभी यूजर्स  खूब पसंद कर रहे हैं।प्रिया के इस विडियो पर सभी  लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।बता दें कि संडे प्रिया सरोज ने वाराणसी में अमूल डेयरी से सटे अपने पैतृक गांव करखियाव के खेत में कुछ महिलाओं के साथ धान की रोपाई की।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

यूपी के  जौनपुर की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज का धान की रोपाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपा कार्यकर्ता के साथ ही साथ सभी यूजर्स  खूब पसंद कर रहे हैं।प्रिया के इस विडियो पर सभी  लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा-कोई आसमान नहीं टूट जाएगा...

बता दें कि संडे प्रिया सरोज ने वाराणसी में अमूल डेयरी से सटे अपने पैतृक गांव करखियाव के खेत में कुछ महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। उन्होंने इसका वीडियो अपने फेसबुक और X एक रील के रूप में अपलोड किया। इसके बाद ये  वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में प्रिया सरोज के साथ कई अन्य महिलाएं भी धान के पौधे लगाती नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- बाराबंकी में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर

 हाल ही में हुई है सगाई 

बता दें कि सांसद प्रिया सरोज केराकत (जौनपुर) के विधायक तूफानी सरोज की पुत्री हैं। इसके साथ प्रिया सरोज पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं।हाल ही में प्रिया सरोज की सगाई अलीगढ़ के रहने वाले मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। जल्द ही दोनों शादी करेंगे।

मानसून सत्र को लेकर जानकारी

प्रिया सरोज ने वायरल रील के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने जनपद जौनपुर में 110 विद्यालयों को मर्ज/पेयर्ड करने के आदेश से प्रभावित वर्गों की जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक दिल्ली के संसद भवन में मानसून सत्र आयोजित किया जा रहा है।

 

पढ़ें :- मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का निधन, इस्लामी जगत में शोक की लहर

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...