Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video : मंच पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी की अनोखी डिमांड, बोले- ‘मैडम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं’

Video : मंच पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी की अनोखी डिमांड, बोले- ‘मैडम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा (Veteran Bollywood actress Rekha) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान दोनों सितारों ने एक साथ मंच साझा किया। विदेशी धरा पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  से एक ऐसी डिमांड कर दी, जिसके बाद तालियां गूंजने लगीं।

पढ़ें :- Independence Day : ट्विंकल खन्ना ने किया सवाल, बोलीं-लगता है आजादी भी, वॉशिंग मशीन की तरह, एक मैनुअल और लिमिटेड वारंटी के साथ आती है

मेलबर्न में फहराया गया तिरंगा

रेखा और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  हाल ही में मेलबर्न पहुंचे। दोनों चर्चित सितारों ने वहां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (Indian Film Festival of Melbourne) में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों मेलबर्न में भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के जश्न में शामिल हुए। रेखा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। पंकज त्रिपाठी भी मौजूद रहे। मंच से दोनों ने वहां मौजूद दर्शकों को संबोधित किया।

रेखा ने पंकज त्रिपाठी से बुलवाई अंग्रेजी

 

इसी समारोह में एक मजेदार वाकया हुआ। मंच से संबोधित करते हुए रेखा ने अंग्रेजी में बात की। वहीं, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)   ने हिंदी में बात की। उन्होंने हिंदी में मेलबर्न का स्वागत किया और लोगों से रूबरू हुए। अपनी बात कहकर जब वे जाने लगे तो रेखा ने उनसे अंग्रेजी में बोलने को कहा, मगर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)   ने मुस्कुराते हुए सहजता से मना कर दिया।

पढ़ें :- मिर्ज़ापुर का भौकाल अब और बड़ा, 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है नई फिल्म और सीजन 4

कालीन भैया के अंदाज पर दर्शकों ने बजाईं तालियां

इसके बाद रेखा ने पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  से कहा कि वे जो बोलेंगी वे उसे दोहराएं। रेखा ने मेलबर्न के लोगों का स्वागत करते हुए अंग्रेजी में बोलना शुरू किया और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) से कहा कि वे उनकी बात को देहराएं। इस पर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  ने कहा, कि ‘मैम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं। अंग्रेजी में गलती हो जाएगी’। मगर, रेखा ने उनकी बात नजरअंदाज करते हुए उनसे अंग्रेजी में ही बोलने को कहा। इसके बाद रेखा ने जो कुछ कहा, कि वही बात पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) दोहराते रहे और वहां तालियां बजने लगीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)   इन दिनों ‘ओह माय डॉग’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मिर्जापुर’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Advertisement